सचिन पायलट जनता की दिलों में है – महन सरिया
सचिन पायलट जनता की दिलों में है - महन सरिया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जन-जन के चहेते की फोटो आमजन व युवाओं के दिल में है यह बात आज चूरू जिला मुख्यालय नई सड़क पर कांग्रेस जनों की एक आयोजित बैठक में चूरू नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने कहीं इस अवसर पर महन सरिया ने आगे कहा कि पायलट का क्या मुकाबला पायलट पूरे देश व प्रदेश में लोकप्रियजन नेता है ब्रांड है जनता में पायलट को देखते ही खुशी की लहर दौड़ जाती है इन्होंने खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हिमाचल व केरल में कांग्रेस का बहुमत लाकर कांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री बनवा दिया।
राजस्थान में भी 2013 में कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर जहा 200 सीटों में से कांग्रेस की मात्र 21 सिटे थी जो इतिहास में सबसे कम थी को आम चुनाव में 100 सिटे पायलट के अथक प्रयास से ही आई थी यानी 79 सिटे बढ़ाना बहुत बड़ी बात है इसके अलावा स्वर्गीय राजेश पायलट, रमा जी पायलट, व सचिन जी पायलट राजस्थान के 200 विधानसभा चुनाव क्षेत्रो मे से 50 से अधिक विधानसभा क्षेत्रौ में स्वयं अनेक बार लाखों वोटो से चुनाव जीतते आए हैं।
महन सरिया ने कहां की भरतपुर, दोसा, फलोदी, जयपुर, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर,सीकर, जिलोमें तो पायलट के नाम से बीमार आदमी भी ठीक हो जाता है महन सरिया ने कहा कि पायलट की सोच है राहुल गांधी देश का प्रधानमंत्रीट बनकर देश की सेवा करें इस अवसर पर अमर सिंह दनेवा, आमीन खान रिटायर्ड स्टेशन मास्टर, मुशी खा,कालूराम महर्षि, मोहन ट्रेलर, मनोज महनसरिया एडवोकेट, महबूब कुरेशी, आबिद मलनस, योगेश शर्मा, ललित मेघवाल, सलीम पिए, लतीफ खा, परमेश्वर रेगर, सलीम मिस्त्री, सहित अनेक जन उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2204657


