उदयपुरवाटी में खूनी संघर्ष: दो गुटों में खूनी संघर्ष, पुलिस जांच में जुटी, देर रात दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दो गंभीर घायल
पचलंगी में देर रात बवाल: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग, दो युवक गंभीर घायल
उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र के पचलंगी गांव के झड़ाया नगर में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। झड़ाया नगर के खातियों की ढाणी और पटेलों की ढाणी के बीच हुए इस हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो युवकों के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उपचाराधीन है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
देर रात अचानक हुआ हमला, मची चीख-पुकार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पचलंगी के झड़ाया नगर में दोनों पक्षों के बीच काफी समय से पुरानी रंजिश चल रही थी। सोमवार देर रात इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठियां और पत्थर चलने लगे। इस अचानक हुए हमले से मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

एक पक्ष के दो भाइयों के सिर में आई चोट, हालत नाजुक
इस खूनी संघर्ष में खातियों की ढाणी, झड़ाया नगर निवासी एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सचिन वर्मा (23) पुत्र खेलचंद मेघवाल, अमित पालीवाल (20) पुत्र खेमचंद मेघवाल और खेमचंद वर्मा (53) पुत्र कालूराम शामिल हैं। तीनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. विकास कुमार चौधरी ने प्राथमिक उपचार किया। डॉ. चौधरी के अनुसार सचिन वर्मा और अमित पालीवाल के सिर में घाव और गंभीर चोटें होने के कारण उन्हें तुरंत सीकर रेफर कर दिया गया। दोनों युवक रिश्ते में भाई बताए जा रहे हैं।

दूसरे पक्ष के भी दो लोग चोटिल, मेडिकल के बाद छुट्टी
इस झगड़े में दूसरे पक्ष पटेलों की ढाणी से नितिन कुमार शर्मा (21) पुत्र अशोक कुमार शर्मा और सचिन कुमार शर्मा (23) पुत्र अशोक कुमार शर्मा भी घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों का प्राथमिक उपचार करवाने के बाद उनका मेडिकल मुआयना करवाया। दोनों की चोटें सामान्य होने के कारण उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही उदयपुरवाटी थाने से पुलिस जवान मनमोहन सिंह मय जाब्ते के तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल करवाया है। पुलिस के उच्चाधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2204939


