[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आदित्य डिफेंस एकेडमी में चयनित अग्निवीर अभ्यर्थियों का भव्य सम्मान, 120 से अधिक युवाओं की सफलता पर जश्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आदित्य डिफेंस एकेडमी में चयनित अग्निवीर अभ्यर्थियों का भव्य सम्मान, 120 से अधिक युवाओं की सफलता पर जश्न

बीकानेर आर्मी अग्निवीर रैली भर्ती में चयनित युवाओं का सम्मान, निकाली गई भव्य रैली

झुंझुनूं : आदित्य डिफेंस एकेडमी झुंझुनूं द्वारा बीकानेर आर्मी अग्निवीर रैली भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में अंबेडकर भवन में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में एकेडमी से चयनित 120 से अधिक युवाओं का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं ने भाग लेकर चयनित अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया। एकेडमी के संचालक एवं कोच सोनू बेरवाल ने बताया कि आदित्य डिफेंस एकेडमी झुंझुनूं जिले में सर्वाधिक चयन देने वाली डिफेंस एकेडमी के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बीकानेर अग्निवीर रैली भर्ती में 120 से अधिक युवाओं का चयन हुआ है, जबकि इससे पहले सीकर रैली भर्ती में भी 30 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी।

सम्मान समारोह के दौरान देशभक्ति गीतों के बीच युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के बाद अंबेडकर भवन से स्वर्ण जयंती स्टेडियम के आगे स्थित एकेडमी तक भव्य रैली निकाली गई। रैली में चयनित अभ्यर्थियों, प्रशिक्षकों एवं कोच सोनू बेरवाल ने खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।

सोनू बेरवाल ने बताया कि आगामी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी भी एकेडमी में निरंतर कराई जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए फीस में विशेष रियायत की व्यवस्था भी उपलब्ध है, ताकि अधिक से अधिक युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना पूरा कर सकें।

कार्यक्रम के अंत में सोनू बेरवाल ने अभिभावकों, अतिथियों एवं चयनित युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और परिवारों के सहयोग से ही यह सफलता संभव हो सकी है।

Related Articles