[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खरखड़ा देवरान में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान:चौमुखा भेरूजी मंदिर कमेटी और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खरखड़ा देवरान में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान:चौमुखा भेरूजी मंदिर कमेटी और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

खरखड़ा देवरान में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान:चौमुखा भेरूजी मंदिर कमेटी और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के खरकड़ा देवरान गांव स्थित चौमुखा भेरूजी मंदिर में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। इस समस्या को लेकर मंदिर कमेटी और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। उन्होंने मंदिर परिसर के पास स्थायी पेयजल व्यवस्था करने और नई बोरिंग करवाने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, राजकीय विद्यालय के पास वर्ष 2003 में एक बोरिंग करवाई गई थी। इससे मंदिर और आसपास के घरों में पानी की आपूर्ति होती थी। हालांकि, पिछले तीन-चार वर्षों से मंदिर में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। वर्तमान में मंदिर कमेटी को टैंकरों के माध्यम से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को हजारों श्रद्धालु चौमुखा भेरूजी मंदिर में दर्शन, भोग और मन्नत के लिए आते हैं। उन्हें पेयजल की भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिजली बिल जमा न होने के कारण बोरिंग का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था, जिसके बाद बोरिंग से मोटर और पाइप भी निकाल लिए गए।

ग्रामीणों ने मांग की है कि बोरिंग में मौजूद पानी का उपयोग फिर से शुरू करने के लिए मोटर लगाकर विद्युत कनेक्शन बहाल किया जाए।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मंदिर और गांव की पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में पीएचईडी की जेईएन रीचा धवन ने बताया कि खरकड़ा की यह बोरिंग ग्राम पंचायत की देखरेख में है, न कि पीएचईडी विभाग की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बोरिंग का जलस्तर भी कम हो गया है और विभाग द्वारा मोटर व पाइप नहीं निकाले गए हैं। जेईएन ने कहा कि मोटर और पाइप किसने निकाले, इसकी जांच करवाई जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान रामनिवास खटाना, बीरबलराम, मालीराम धेधड़, जयनारायण धेधड़, सुरेश कुमार धेधड़, केशवराव, ग्यारसीलाल धेधड़, बजरंग लाल योगी, उमराव सिंह, सचिन और केसर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles