नगर परिषद सचिव ने किया जनगणना कार्य का निरीक्षण, समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश
नगर परिषद सचिव ने किया जनगणना कार्य का निरीक्षण, समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश
सीकर : जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे भवन सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) कार्य का नगर परिषद सचिव पूनम महला ने निरीक्षण किया। उन्होंने सुपरवाइजर संख्या-44 के एचएलबी-270 क्षेत्र में पहुंचकर घर-घर चल रहे सर्वे एवं ऑनलाइन कार्य की प्रगति देखी।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने मैदानी स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रविष्टि का सत्यापन पूरी सावधानी से किया जाए, ताकि जनगणना के आंकड़ों में शुद्धता बनी रहे। साथ ही कार्य में आपसी समन्वय और नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर परिषद टीम से सरोज, हरि, रेशमा, रमेश सामोता, सुपरवाइजर राम सिंह शेखावत एवं प्रगणक सुमन बागड़िया मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2203068


