IPL खेलकर अपने गांव लौटे क्रिकेटर कुलवंत:माला पहनाकर स्वागत किया, गुजरात टाइटंस समेत 5 टीमों के लिए खेल चुके
IPL खेलकर अपने गांव लौटे क्रिकेटर कुलवंत:माला पहनाकर स्वागत किया, गुजरात टाइटंस समेत 5 टीमों के लिए खेल चुके
झुंझुनूं : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया का अपने गृह जिले झुंझुनूं आगमन पर स्वागत किया गया। आईपीएल का सीजन समाप्त होने के बाद जब वे मंडावा विधानसभा क्षेत्र के अपने पैतृक गांव चूड़ी अजीतगढ़ पहुंचे, तो उनके स्वागत में पूरा गांव और आस-पास के खेल प्रेमी उमड़ पड़े। इस दौरान ग्रामीणों और खेल प्रशंसकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
एक साधारण किसान पुत्र का सफर
कुलवंत खेजरोलिया की सफलता की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। एक बेहद साधारण किसान परिवार में जन्मे कुलवंत ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष किया है।
बिना किसी बड़े गॉडफादर या महंगी सुविधाओं के, सिर्फ अपनी कड़ी मेहनत, अटूट इच्छाशक्ति और खेल के प्रति जुनून के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई। आज वे क्षेत्र के हजारों उन युवाओं के लिए रोल मॉडल बन चुके हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद खेलों में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
कुलवंत के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में शिशुपाल सिंह शेखावत, सम्पत सिंह तंवर, भंवरलाल शर्मा, डॉ. अरविंद सिंह, अजय सिंह राठौड़, सचिन शेखावत, हेम सिंह,भाजपा नेता मुरारी सैनी,अभिषेक शर्मा, शायर सिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंह शेखावत, वीरेंद्र सिंह तंवर, डॉ. निखिल और हरिराम नायक आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2202276


