विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका की कार्रवाई, 45 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियां जब्त
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका की कार्रवाई, 45 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियां जब्त
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर नगर पालिका मंडल बिसाऊ द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार एवं अधिशाषी अधिकारी सीताराम कुमावत के निर्देशन में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नियम-2022 के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों का निरीक्षण किया गया।
नगर पालिका टीम ने बाईपास सर्किल से शीतला चौक तक स्थित दुकानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान शीतला चौक से 7 किलो, गांधी चौक से 1 किलो, मलसीसर बस स्टैंड स्थित रिद्धि-सिद्धि सब्जी भंडार से 36 किलो तथा बाईपास सर्किल क्षेत्र से 1 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियां बरामद की गईं। कुल 45 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
अभियान में कनिष्ठ अभियंता सोमनाथ कुमार, एसबीएम इंजीनियर राजेन्द्र सिंह, सफाई जमादार राजेश कुमार, मोहम्मद असलम, महेश कुमार सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
नगर पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों के उपयोग से बचने के लिए जागरूक किया। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का भंडारण या विक्रय करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2202220


