बुहाना ग्राम पंचायत में गोल मोहर का संकट:अग्निवीर अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन में बाधा, कलेक्टर बोले- समाधान सुनिश्चित किया जाएगा
बुहाना ग्राम पंचायत में गोल मोहर का संकट:अग्निवीर अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन में बाधा, कलेक्टर बोले- समाधान सुनिश्चित किया जाएगा
पचेरी : पचेरी क्षेत्र में अग्निवीर भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित युवाओं को दस्तावेज सत्यापन में गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायतों में ‘गोल मोहर’ (गोल सील) उपलब्ध नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों को भारी परेशानी हो रही है। चरित्र प्रमाण पत्र पर ग्राम पंचायत कार्यालय की गोल मोहर और अधिकृत अधिकारी की पद मोहर अनिवार्य है, लेकिन कई पंचायतों में यह व्यवस्था स्पष्ट नहीं है।
पचेरी कला, पचेरी खुर्द और आसपास के गांवों के अभ्यर्थी लगातार ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें कोई स्पष्ट समाधान नहीं मिल पा रहा है। भर्ती प्रक्रिया की समय सीमा निकट आने से अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ रही है।
पचेरी कला ग्राम पंचायत की प्रशासक सविता बोहरा ने स्वीकार किया कि वर्तमान में ग्राम पंचायत में गोल मोहर उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव न होने और प्रशासकीय व्यवस्था लागू होने के कारण प्रमाणन प्रक्रिया के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। बोहरा ने आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों से आदेश मिलते ही अभ्यर्थियों के कार्य नियमानुसार प्राथमिकता से किए जाएंगे।
अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्षों की कड़ी मेहनत और कठिन चयन प्रक्रिया के बाद उन्हें अंतिम सूची में स्थान मिला है। अब केवल मोहर संबंधी तकनीकी समस्या के कारण उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। क्षेत्र के युवाओं ने जिला प्रशासन और पंचायतीराज विभाग से तत्काल स्पष्ट आदेश जारी कर इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही है। हालांकि, पचेरी क्षेत्र के अभ्यर्थी अभी भी इस समस्या के समाधान का इंतजार कर रहे हैं।
झुंझुनूं के कलेक्टर अरुण कुमार गर्ग ने कहा कि अग्निवीर अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन में ग्राम पंचायत की मोहर संबंधी समस्या का मामला संज्ञान में आया है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। किसी भी पात्र अभ्यर्थी को तकनीकी कारणों से परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा नियमानुसार आवश्यक समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2185499


