भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष का अभिनंदन:लगातार दूसरी बार पद मिलने पर ग्रामीणों ने किया सम्मानित
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष का अभिनंदन:लगातार दूसरी बार पद मिलने पर ग्रामीणों ने किया सम्मानित
सूरजगढ़ : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र भाटिया का सूरजगढ़ में नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्हें लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, जिसके बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है।
यह सम्मान समारोह पूर्व विधायक सुभाष पुनिया के निवास पर आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरेन्द्र भाटिया का स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके संगठनात्मक कार्यों और राजनीतिक सक्रियता की सराहना की।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र भाटिया ने कहा कि उन्हें मिला यह सम्मान और जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के बुजुर्गों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यदि सभी का सहयोग मिलता रहा, तो सूरजगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि सूरजगढ़ क्षेत्र के किसी भी सरकारी कार्यालय में रिश्वतखोरी करने वाले कर्मचारी या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। उपस्थित लोगों ने सुरेन्द्र भाटिया को दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सूरजगढ़ प्रधान बलवान, समाजसेवी सज्जन अग्रवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, लाखू मंडल अध्यक्ष प्रमोद डेला, किसान नेता रामोतार धोलिया सहित कई कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2185291


