वार्ड 24 में सीसी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, वार्डवासियों ने जांच की मांग
वार्ड 24 में सीसी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, वार्डवासियों ने जांच की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे के वार्ड नंबर 24 में दुलजी हलवाई की दुकान से राजकीय गीगी देवी जटिया बालिका विद्यालय तक चल रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर वार्डवासियों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में अनियमितता एवं घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए नगरपालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) को ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) से जांच करवाने की मांग की है।
ज्ञापन में वार्डवासियों ने बताया कि सड़क निर्माण शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सड़क पर जगह-जगह दरारें पड़ने लगी हैं तथा कई हिस्सों में सड़क उखड़ गई है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य निम्न गुणवत्ता का होने के कारण आमजन सहित विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार सड़क पर गड्ढे बनने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा गड्ढों की केवल मरम्मत कर लीपापोती करने का प्रयास किया गया, जिसका वार्डवासियों ने विरोध भी किया, लेकिन निर्माण गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ।
वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा सड़क का पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए।
ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर झुंझुनूं, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बिसाऊ तथा संबंधित ठेकेदार को भी भेजी गई है।
इस दौरान ओमप्रकाश प्रजापत, रमेश प्रजापत, महेश प्रजापत, सुभाष प्रजापत, मनीष प्रजापत, हरिकिशन प्रजापत, लालचंद प्रजापत सहित कई वार्डवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2178210

