भेरूसर में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित, बैंकिंग योजनाओं और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
भेरूसर में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित, बैंकिंग योजनाओं और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र की ओर से ग्राम भेरूसर में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, बचत योजनाओं, बीमा योजनाओं तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में रवि गहलावत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आय का एक हिस्सा नियमित रूप से बचत करना चाहिए और बैंक की विभिन्न बचत योजनाओं से जुड़ना चाहिए। उन्होंने साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए, जिससे आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
उन्होंने मनी म्यूल अकाउंट के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों को चेताया कि अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को किराए पर या उपयोग के लिए नहीं देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की बैंकिंग संबंधी समस्याओं का समाधान भी किया गया।
इस अवसर पर राहुल देवराव गोले ने सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी देते हुए कहा कि 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण बचत योजना है और अभिभावकों को अपनी बेटियों का खाता अवश्य खुलवाना चाहिए।
वित्तीय साक्षरता केंद्र के सेंटर मैनेजर दलजीत सिंह ने आवर्ती जमा (आरडी), सावधि जमा (एफडी) तथा विभिन्न बीमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं फील्ड कोऑर्डिनेटर प्रेमचंद खारड़िया ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में प्रशासक किशन सिंह, मनरेगा मेट राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2177974


