[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दादा कायम खां डे की तैयारियों को लेकर कायमखानी छात्रावास चूरू में बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दादा कायम खां डे की तैयारियों को लेकर कायमखानी छात्रावास चूरू में बैठक आयोजित

दादा कायम खां डे की तैयारियों को लेकर कायमखानी छात्रावास चूरू में बैठक आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : दादा कायम खां की शहादत की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दादा कायम खां डे को लेकर रविवार को चूरू स्थित कायमखानी छात्रावास चूरू में समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 14 जून को ददरेवा (राजगढ़) में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 जून को सुबह 8 बजे कायमखानी छात्रावास, चूरू से समाज के लोग सामूहिक रूप से ददरेवा के लिए रवाना होंगे। साथ ही ददरेवा पहुंचने वाले प्रदेशभर के कायमखानी समाज के प्रतिनिधियों और मेहमानों का स्वागत किया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि शाम 6 बजे कायमखानी छात्रावास, चूरू में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा पक्षियों के लिए परिंडे लगाए जाएंगे। इसके अलावा समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में फातिहाखानी का कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के पदाधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों ने आपसी समन्वय और व्यापक भागीदारी पर जोर दिया। बैठक में सामाजिक एकता, युवा सहभागिता और समाज की परंपराओं को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर मुंशी खान, रमज़ान खान जोइया, महमूद खान एलमान, भंवरू खान, आमीन खान, जंगशेर खान, मजीद खान, जब्बार खान अल्फखानी, जावेद खान, ज़ाकिर खान केके तथा अख्तर खान रुकनखानी सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में दादा कायम खां की शहादत को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles