[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत

श्रीमाधोपुर : पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री, संबंधित मंत्री और विभागीय अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारियों ने कहा कि मंत्रालयिक संवर्ग से जुड़ी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने आठ सूत्रीय मांगों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए सरकार से सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

ज्ञापन में ग्राम पंचायतों में कार्यरत कनिष्ठ एवं वरिष्ठ सहायकों को ग्राम विकास अधिकारियों के समान अधिकार प्रदान करने और उनका जॉब चार्ट जारी करने की मांग की गई। साथ ही पंचायत लेखों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए मेकर-चेकर-अप्रूवर व्यवस्था लागू करने, मंत्रालयिक संवर्ग का कैडर पुनर्गठन करने तथा पदोन्नति के अवसर बढ़ाने की मांग भी उठाई गई।

इसके अलावा कर्मचारियों ने अंतरजिला स्थानांतरण की अनुमति देने, न्यायालय के आदेशानुसार नोशनल लाभ प्रदान करने, शैक्षणिक योग्यता एवं ग्रेड-पे में सुधार करने, हार्ड ड्यूटी अलाउंस तथा अतिरिक्त प्रभार भत्ता स्वीकृत करने की मांग भी रखी।

संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होने से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार आएगा।

इस दौरान जगदेव कुमावत, बनवारीलाल, दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से शीघ्र निर्णय लेकर मंत्रालयिक संवर्ग को राहत प्रदान करने तथा लंबित मांगों का समाधान करने की मांग की।

Related Articles