[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरिनगर–रामदेवरा मार्ग पर अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

हरिनगर–रामदेवरा मार्ग पर अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, कार्रवाई की मांग

हरिनगर–रामदेवरा मार्ग पर अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, कार्रवाई की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : ग्राम हरिनगर से रामदेवरा जाने वाले खसरा संख्या 2160/2001 के पुराने गैर मुमकिन कटाणी मार्ग पर अतिक्रमण होने से ग्रामीणों में रोष है। मार्ग बंद होने के कारण लोगों को आवागमन और खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सेटलमेंट विभाग की लापरवाही से यह वर्षों पुराना रास्ता नए राजस्व नक्शे में दर्ज नहीं हो पाया, जिसका फायदा उठाकर कुछ लोगों ने तारबंदी कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अगस्त 2025 में राजस्व विभाग ने मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया था, लेकिन नक्शे में त्रुटि के कारण समस्या फिर खड़ी हो गई।

इस संबंध में ग्रामीणों ने 11 मई 2026 को तहसीलदार बीदासर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग को राजस्व रिकॉर्ड में पुनः दर्ज कर अतिक्रमण हटाने तथा रास्ता आमजन के लिए शीघ्र खोलने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सीताराम, हेतराम, हीराराम, मनोज लूणा, भलाराम, दौलतराम, मदनलाल, केशवराम, जगदीश, तिलोकाराम, पवन और गिरधार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles