[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंडावा में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री महेंद्र चंदवा का भव्य नागरिक अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

मंडावा में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री महेंद्र चंदवा का भव्य नागरिक अभिनंदन

मंडावा में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री महेंद्र चंदवा का भव्य नागरिक अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : मंडावा में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश मंत्री नियुक्त होने पर महेंद्र चंदवा का मंडावा में सर्व समाज की ओर से भव्य नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए महेंद्र चंदवा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि मंडावा क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता, युवा और समाज की उस शक्ति का सम्मान है, जिसने हमेशा राष्ट्रहित, समाजहित और संगठनहित को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भाजपा संगठन ने एक सामान्य कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर यह साबित किया है कि पार्टी में समर्पण, सेवा और कार्यकर्ता भावना का सर्वोच्च महत्व है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सकारात्मक राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महेंद्र चंदवा की संगठन के प्रति निष्ठा, सामाजिक सक्रियता और जनसेवा को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। समारोह के दौरान पुष्पमालाएं पहनाकर और साफा बांधकर उनका सम्मान किया गया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में मंडावा नगर मंडल अध्यक्ष कमलेश कुहाडू, मोहनलाल सैनी, संदीप शर्मा, संदीप परिहार, पवन सीरसवा, कमल कुमावत, राजेंद्र ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और सर्व समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अंत में महेंद्र चंदवा ने सम्मान और स्नेह के लिए सभी समाज बंधुओं, वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द, एकता और संगठनात्मक उत्साह का प्रतीक बना।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker