उदयपुरा के 4 विधार्थियों का एनएमएमएस में चयन
उदयपुरा के 4 विधार्थियों का एनएमएमएस में चयन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : ग्राम उदयपुरा की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा आठ के नितिन योगी, अनिशा सैनी, शिव कुमार मीणा, मनीषा यादव का राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में चयन हुआ है। शिक्षक झाबर सिंह कड़वासरा ने बताया की चारों विधार्थियों को 500- 500 रुपए पुरस्कार स्वरूप नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार शिक्षक कड़वासरा विद्यार्थियों को निशुल्क एक्स्ट्रा क्लास लेकर कड़ी मेहनत से तैयारी करवा कर गांव के बच्चों को मंजिल हासिल करवाने में अहम भूमिका निभाई है। इतना ही नही इस विद्यालय से हर वर्ष बच्चों का एनएमएमएस में चयन होता है। सरकार के द्वारा चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक 48 हजार रूपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका मनीषा मीणा, ऊषा सैनी, प्रभाती लाल जाट, कमला जाट, श्रवण लाल कुमावत, रचना मीणा, दुर्गा शर्मा एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2176562

