चूरू की टीम का क्रिकेट सुपर लीग में प्रवेश
चूरू की टीम का क्रिकेट सुपर लीग में प्रवेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कॉल्विन भी शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में चूरू ने टोंक को बुरी तरह से पराजित कर एक सप्ताह बाद जयपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय क्रिकेट सुपर लीग में प्रवेश किया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील शर्मा ने बताया की जोधपुर में लीग मुकाबले में टीम मैनेजर जगदीश शर्मा के नेतृत्व में चूरू की टीम ने जोधपुर, अलवर, झुंझुनु व टोंक को हराकर सुपरलीग में प्रवेश किया। चूरू टीम के कप्तान राजवीर राठोड़, उपकप्तान हेमन्त कुमार ,शुभम पटवार, कार्तिक पूनिया, हिमांशु पुजारी,शव्य,अरूण व ललित शर्मा के शानदार प्रदर्शन से चूरू ने लीग क्वालीफाई किया। इस उपलब्धि पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पराक्रम सिंह राठौड़ ने टीम को बधाई देते हुए सुपरलीग में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की। जिला क्रिकेट संघ के मुरारी लाल शर्मा, दीनदयाल सारस्वत, दीपक स्वामी, भंवर विरेन्द्र, दिनेश सैनी, हरीश रामदेव, वसीम अहमद, अमीतसिह व अमित कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2176563

