बादशाह कॉलोनी में काफी समय से पानी की किल्लत को लेकर वार्डवासी एव महिलाओं ने जलदाय विभाग का किया घेराव मटके फोड़कर विरोध दर्ज करवाया
बादशाह कॉलोनी में काफी समय से पानी की किल्लत को लेकर वार्डवासी एव महिलाओं ने जलदाय विभाग का किया घेराव मटके फोड़कर विरोध दर्ज करवाया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर शहर के वार्ड नं 4 स्तिथ बादशाह कॉलोनी व तुगलक कॉलोनी में पिछले दिनों से लगातार हो रही पेयजल समस्या को लेकर आज वार्ड वासियो ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में PHED कार्यालय का घेराव कर विरोध दर्ज करवाया।
जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने बताया की लगातार विभाग को शिकायत करने पर भी अधिकारियों की लापरवाही के चलते मोहल्लेवासियों के साथ पानी के मटके लेकर PHED कार्यलय का घेराव किया व अधिकारियों के सामने उचित आश्वासन ना मिलते तक धरने पर बैठ नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भी मटके फोड़े।
इस दौरान नानू खाँ, मौसिम खान, अनीश खान, आदिल बेहलीम, मारूफ सरकेल, समसुदीन मलनस, सरफराज खान, वसीम नाई आदि काफी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। और पानी की समस्या को लेकर नारेबाजी की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2176579


