[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में पंचायती राज कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन:8 सूत्रीय मांग रखीं, लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में पंचायती राज कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन:8 सूत्रीय मांग रखीं, लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी

चिड़ावा में पंचायती राज कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन:8 सूत्रीय मांग रखीं, लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी

चिड़ावा : चिड़ावा में पंचायती राज संस्थाओं के मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज उठाई है। कर्मचारियों ने विकास अधिकारी अनीषा बिजारणियां को मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों के नाम एक 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

जॉब-चार्ट ग्राम विकास अधिकारी के समान करने की मांग

ज्ञापन में कर्मचारियों ने ग्राम पंचायतों में कार्यरत कनिष्ठ एवं वरिष्ठ सहायकों का जॉब-चार्ट ग्राम विकास अधिकारी के समान करने की मांग की है। इसके साथ ही खातों के संचालन में समान अधिकार और सिंगल ओटीपी तथा मेकर-चेकर व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू करने की बात कही गई है।

अंतर जिला तबादले की मांग

इसके अलावा, कर्मचारियों ने न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए मंत्रालयिक कर्मचारियों को नोशनल लाभ देने की मांग की है। कनिष्ठ सहायक पद की शैक्षणिक योग्यता को स्नातक करने और स्टेट पैरिटी के आधार पर ग्रेड पे 3600 निर्धारित करने का आग्रह भी किया गया है।

अतिरिक्त कार्यभार सौंपने की व्यवस्था को तुरंत बंद करने की मांग

समान संवर्ग की भांति हार्ड ड्यूटी अलाउंस और अतिरिक्त प्रभार भत्ता स्वीकृत करने के साथ ही कनिष्ठ सहायकों को अन्य पंचायतों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपने की व्यवस्था को तुरंत बंद करने की मांग की गई है। ग्रामीण विकास राज्य सेवा (आर.आर.डी.एस.) में पदोन्नति के लिए स्वीकृत पदों में से 50 प्रतिशत पद मंत्रालयिक संवर्ग से आरक्षित रखने का आग्रह भी ज्ञापन में शामिल है। इस दौरान ब्लॉक जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles