[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर एक बार फिर करारा प्रहार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर एक बार फिर करारा प्रहार

550 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, 31600 हजार रूपये का जुर्माना

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : शहर को प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सोमवार को निर्णायक कार्रवाई करते हुए दो नंबर डिस्पेंसरी और कलेक्ट्रेट के सामने के क्षेत्र में बड़ी छापेमारी की। प्लास्टिक पर्यावरण संरक्षण अभियान एवं मिशन लाइफ के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, सीकर एवं नगर परिषद, सीकर की संयुक्त टीम ने गोदामों और दुकानों की सघन जांच की।

कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी कर भंडारण एवं बिक्री किए जा रहे 550 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग एवं सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किए गए। साथ ही दोषी पाए गए व्यापारियों पर 31,600 रूपये का जुर्माना लगाया गया।

यह कार्रवाई राज्य सरकार की मंशानुरूप प्रदूषण नियंत्रण मंडल की क्षेत्रीय अधिकारी सविता के मार्गदर्शन तथा जिला कलेक्टर आशीष मोदी के नेतृत्व में संपन्न हुई। अभियान में राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार सोनी, प्रवर्तन दल, सहायक कर्मचारी सुरेश निठारवाल, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता ओजस्व कड़वासरा, कुलदीप सूचना सहायक सहित मंडल एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और वितरण पर किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही आमजन से पर्यावरण हित में कपड़े एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों के उपयोग की अपील की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker