[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली लाइन की चपेट में आने से मोर की मौत:खिरोड़ में ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार, बिजली विभाग से सुरक्षा उपायों की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बिजली लाइन की चपेट में आने से मोर की मौत:खिरोड़ में ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार, बिजली विभाग से सुरक्षा उपायों की मांग

बिजली लाइन की चपेट में आने से मोर की मौत:खिरोड़ में ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार, बिजली विभाग से सुरक्षा उपायों की मांग

नवलगढ़ : खिरोड़ गांव में हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। यह घटना उसी स्थान पर हुई, जहां कुछ महीने पहले 26 जनवरी को भी इसी तरह की एक घटना में एक मोर की जान चली गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि पहले हादसे के बाद भी संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उनका आरोप है कि इसी लापरवाही के कारण एक और मोर को अपनी जान गंवानी पड़ी।

मृत मोर का अंतिम संस्कार खिरोड़ स्थित श्री जानकीनाथ गोशाला में किया गया। इस दौरान दसरथ सिंह, गणेश सिंह, तोफीक कायथ, जाहिद कायथ, मोहन सिंह, मोहम्मद अजीज, पर्वत सिंह, दिनेश स्वामी, मोनू सिंह, साहिल किलानिया (मंडावा) और अबराम चौहान सहित कई ग्रामीणों ने अंतिम विदाई दी।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से हाईटेंशन बिजली लाइनों के कारण पक्षियों की हो रही मौतों को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin