कांग्रेसी बोले- सरकार की नीतियों से जनता परेशान:रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया; राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
कांग्रेसी बोले- सरकार की नीतियों से जनता परेशान:रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया; राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
झुंझुनूं : देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बदहाल कानून व्यवस्था और नीट (NEET) जैसी बड़ी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ आज झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, गिडानिया (झुंझुनूं) सहित जिलेभर के तमाम कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सड़कों पर उतरकर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहर के अंबेडकर पार्क से एक विशाल आक्रोश रैली की शुरुआत की। यह रैली जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूरे शहर में ‘नीट का पेपर कहां मिलेगा, बीजेपी के बाड़े में’ जैसे नारे लगाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आज आम जनता परेशान है।
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता
युवाओं का सिस्टम से भरोसा उठा
कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिडानिया के अध्यक्ष सुमेर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल (डेलिगेशन) ने राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आज आम जनता परेशान है। नीट जैसी देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा का पेपर लीक होने से युवाओं का सिस्टम से भरोसा उठ गया है।
रैली के बाद कलेक्ट्रेट के बाहर आयोजित सभा में कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। इस भीषण गर्मी में भी जनता को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है। बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं और शहरों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है।
महिला अत्याचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है। अपराधियों में डर नहीं है और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
प्रमुख नेतृत्व सुमेर सिंह (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिडानिया), अजमत अली (झुंझुनू ब्लॉक अध्यक्ष), इस्लाम खान (विधानसभा प्रभारी), खलील बुडाना (कार्यकारी अध्यक्ष), वरिष्ठ नेता तय्यब अली (पूर्व चेयरमैन), रणजीत चंदेलिया (PCC मेंबर) मंडल अध्यक्ष मुमताज अली, प्रदीप सैनी, राकेश राहड़, ताराचंद सैनी, आजम भाटी, शाकिर खोखर, विजय सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय पार्षद और अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2176277


