कॉन्स्टेबल सुरेंद्र गुर्जर को मिलेगा डीजीपी डिस्क सम्मान:कोटा में आई बाढ़ में प्रसूता की जान बचाई थी, कुठानियां के रहने वाले हैं सुरेंद्र
कॉन्स्टेबल सुरेंद्र गुर्जर को मिलेगा डीजीपी डिस्क सम्मान:कोटा में आई बाढ़ में प्रसूता की जान बचाई थी, कुठानियां के रहने वाले हैं सुरेंद्र
खेतड़ी : राजस्थान पुलिस के कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार गुर्जर को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए डीजीपी डिस्क सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान गत वर्ष कोटा रेंज के छबड़ा क्षेत्र में आई बाढ़ के दौरान एक प्रसूता महिला की जान बचाने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया जा रहा है। सुरेंद्र गुर्जर सिंघाना क्षेत्र के मोई भारू ग्राम पंचायत के गांव कुठानियां के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार, कॉन्स्टेबल सुरेंद्र गुर्जर ने बाढ़ की आपातकालीन परिस्थितियों में अदम्य साहस और मानवता का परिचय दिया था। विपरीत परिस्थितियों में उनके द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने उन्हें प्रतिष्ठित डीजीपी डिस्क सम्मान के लिए चुना है।
सुरेंद्र गुर्जर अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों में लगातार भागीदारी निभाते रहे हैं। उनके सामाजिक योगदान के लिए उन्हें विभिन्न संस्थाओं और उपखंड स्तर पर कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।
डीजीपी डिस्क सम्मान मिलने की खबर के बाद गांव कुठानियां सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। पूर्व प्रधान हरपाल सिंह, पूर्व सरपंच महेंद्र लूनिया, गीगराज मुकदम, राजेश शर्मा और शिम्भुदयाल ठेकेदार सहित अनेक ग्रामीणों ने सुरेंद्र गुर्जर को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ग्रामीणों का कहना है कि सुरेंद्र गुर्जर ने अपने सेवा कार्यों और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने युवाओं के लिए प्रेरणा का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2176274


