सरकना जोहड़ में अतिक्रमण, पेड़ कटाई का विरोध:सूरजगढ़ SDM को ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया, बोले- पर्यावरण के लिए हानिकारक, निष्पक्ष जांच हो
सरकना जोहड़ में अतिक्रमण, पेड़ कटाई का विरोध:सूरजगढ़ SDM को ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया, बोले- पर्यावरण के लिए हानिकारक, निष्पक्ष जांच हो
सूरजगढ़ : ग्राम पंचायत महपालवास के ग्रामीणों ने सोमवार को सूरजगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन सरकना जोहड़ में कथित अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई के विरोध में दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कलोढ़ खुर्द सीमा से सटे सरकना जोहड़ के पास सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इस दौरान जोहड़ की सीमा से छेड़छाड़ की गई है और क्षेत्र में लगे पेड़ों को काटकर बेच दिया गया।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि जोहड़ की भूमि सार्वजनिक उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या पेड़ों की कटाई स्थानीय निवासियों और पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अतिक्रमण हटाने, जोहड़ की मूल स्थिति बहाल करने और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच प्रतिनिधि सुखवीर लौहान, विनोद कुमार, रोहिताश्व और राजकरण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। उन्होंने सार्वजनिक भूमि और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील की। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2176278


