[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के वार्डों में पानी की किल्लत,नरहड़ में दूषित जल:उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, एईएन ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के वार्डों में पानी की किल्लत,नरहड़ में दूषित जल:उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, एईएन ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

चिड़ावा के वार्डों में पानी की किल्लत,नरहड़ में दूषित जल:उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, एईएन ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

चिड़ावा : चिड़ावा शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। पानी की किल्लत और दूषित जलापूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में भारी गुस्सा है। जलदाय विभाग को विभिन्न वार्डों और ग्रामीण अंचल से लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

पेयजल आपूर्ति कमी को लेकर सुधार की मांग

कस्बे के वार्ड नंबर 09 और 10 (मलसीसरिया फार्म के पास) में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति का दबाव बेहद कम है, जिससे लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। विभाग द्वारा दो मुख्य पाइपलाइनें बिछाने के बावजूद पानी केवल 10 से 20 घरों तक ही पहुंच पा रहा है। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द तकनीकी सुधार की मांग की है।

अंबिका नगर के वार्ड नंबर 33 में भी पानी की यही समस्या है, जहां स्थानीय नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जलदाय विभाग की सहायक अभियंता (एईएन) सविता चौधरी से मिलकर सुचारु जलापूर्ति की मांग की।

दूसरी ओर, ऐतिहासिक नगरी नरहड़ ग्राम पंचायत के ग्रामीण भी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सहायक अभियंता को लिखित ज्ञापन सौंपा है। उनका आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से पानी की टंकी से घरों में गंदा और दूषित जल आ रहा है, जो पीने योग्य नहीं है। पूर्व में स्थानीय जेईएन को सूचित करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन पर प्रताप सिंह, नवाब खान, मुकेश और वार्ड पंच संगीता सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

एईएन बोलीं- जल्द मौके का निरीक्षण करेंगी मामले की गंभीरता को देखते हुए एईएन सविता चौधरी ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने अंबिका नगर के वार्डवासियों को जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है। नरहड़ के मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए एईएन चौधरी ने कहा कि वे स्वयं जल्द ही नरहड़ जाकर मौके का स्थलीय निरीक्षण करेंगी। इसके साथ ही, टंकी और लाइनों की जांच करवाकर दूषित पानी की समस्या को तुरंत दूर किया जाएगा।

Related Articles