सरपंच और वीडीओ पर मनरेगा श्रमिकों से भेदभाव का आरोप:मजदूरों ने पंचायत पर ताला लगाया, काम बंद कर देने से नाराज
सरपंच और वीडीओ पर मनरेगा श्रमिकों से भेदभाव का आरोप:मजदूरों ने पंचायत पर ताला लगाया, काम बंद कर देने से नाराज
पाटन : पाटन क्षेत्र की ग्राम पंचायत न्यौराणा में सोमवार को मनरेगा मजदूरों ने पंचायत कार्यालय पर ताला जड़ दिया। मजदूरों ने काम न मिलने और भेदभाव से नाराज होकर यह कदम उठाया। मजदूरों का आरोप है कि सरपंच और वीडीओ मनरेगा श्रमिकों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। उनका कहना है कि बार-बार मनरेगा का काम बंद कर दिया जाता है, जबकि आसपास की पंचायतों में लगातार काम जारी है।
मांग करने की बावजूद काम नहीं
श्रमिकों ने बताया – कई बार मांग करने के बावजूद उन्हें काम नहीं दिया जा रहा है। रोजगार न मिलने के कारण उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों का यह भी कहना है कि मनरेगा में कुछ चुनिंदा लोगों को ही काम दिया जाता है, जबकि बाकी जॉब कार्डधारी मजदूरों को जानबूझकर बाहर रखा जाता है, जिससे वे खाली बैठे हैं। आक्रोशित मजदूरों ने पंचायत भवन पर ताला लगाकर धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें नियमित काम नहीं मिलेगा और भेदभाव बंद नहीं होगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से न्यौराणा पंचायत में मनरेगा कार्यों की जांच करने और सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में पाटन पंचायत समिति की विकास अधिकारी शशि बाला ने बताया- नर्सिंगवाला में 7 दिन पहले ही काम पूरा हुआ था। उन्होंने ग्रामीणों से समझाइश कर ताला खुलवा दिया है और आश्वासन दिया कि ग्रामीणों के लिए जल्द ही काम स्वीकृत कराकर उपलब्ध कराया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2176226


