[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित, हितग्राहियों को वितरित किए गए पोषण किट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित, हितग्राहियों को वितरित किए गए पोषण किट

टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित, हितग्राहियों को वितरित किए गए पोषण किट

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : स्थानीय गोवर्द्धन प्रसाद टांटिया राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीदासर में टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीदासर प्रधान एवं सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी तथा नागौर देहात सह प्रभारी संतोष मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि संतोष मेघवाल ने शिविर में टी.बी. रोग से प्रभावित हितग्राहियों को पोषण किट वितरित किए तथा अभियान की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों को टी.बी. जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच एवं नियमित उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता एवं जागरूकता से ही टी.बी. मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी रतनगढ़-चूरू डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. राजेन्द्र, डॉ. लोकेश शर्मा, जिला प्रवक्ता अरुण तिवाड़ी, शहर मंडल अध्यक्ष राजेश सोनी, गोपाल प्रजापत, मनोज पारीक, सांवरजी सैन, महेश स्वामी (एसटीएस), रामप्रसाद (एसटीएलएस), मनमोहन शर्मा (नर्सिंग ऑफिसर), गणेश प्रजापत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। शिविर के दौरान टी.बी. रोग की रोकथाम, समय पर जांच, उपचार एवं पोषण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने टी.बी. उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।

Related Articles