महंगाई के खिलाफ 1 जून को कांग्रेस द्वारा एसडीम ऑफिस के आगे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा
महंगाई के खिलाफ 1 जून को कांग्रेस द्वारा एसडीम ऑफिस के आगे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा आदेशानुसार व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के निर्देशा अनुसार महंगाई के खिलाफ चूरू उपखण्ड अधिकारी के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जायेगा ।
चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया कि चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर देहात अध्यक्ष किशोर धांधू की अध्यक्षता में,1 जून सोमवार को सुबह 9 बजे , एस डी एम ऑफिस लाइन पुलिस के पास पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस बिजली पानी सहित आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में चूरू विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों व आमजन के साथ शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, चूरू द्वारा धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
महंगाई से त्रस्त आमजन की आवाज़ बुलंद करने के लिए सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनहित के आंदोलन को सफल बनाएं। महंगाई के खिलाफ संघर्ष में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2173695


