[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत सीकर में विद्युत प्रकाश व्यवस्था सुधार अभियान जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत सीकर में विद्युत प्रकाश व्यवस्था सुधार अभियान जारी

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत सीकर में विद्युत प्रकाश व्यवस्था सुधार अभियान जारी

सीकर : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत नगर परिषद सीकर द्वारा शहर में विद्युत प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त होने वाली विद्युत प्रकाश व्यवस्था संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

नगर परिषद की विद्युत शाखा द्वारा शहर में पोलों पर लगी स्ट्रीट लाइटों, हाई मास्ट लाइटों एवं डिवाइडरों पर स्थापित प्रकाश व्यवस्था का नियमित निरीक्षण एवं रखरखाव किया जा रहा है। प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित शिकायतकर्ता से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क कर मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। परिषद द्वारा अधिकांश शिकायतों का निस्तारण 12 से 24 घंटे के भीतर किया जा रहा है, जिससे शहरवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध हो रही है।

नगर परिषद सीकर के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि स्वच्छ एवं सुंदर शहर के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रात्रिकालीन सुरक्षा, सुगम यातायात एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खराब स्ट्रीट लाइटों, हाई मास्ट लाइटों तथा डिवाइडर लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा रहा है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि विद्युत प्रकाश व्यवस्था संबंधी किसी भी समस्या की सूचना नगर परिषद को उपलब्ध कराएं, ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद सीकर शहर की साफ-सफाई के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं को भी बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आमजन के सहयोग से सीकर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित शहर बनाने के लिए परिषद प्रतिबद्ध है।

Related Articles