[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुण्यतिथि बनी जनसेवा का पर्व, स्वर्गीय अनिल मीणा की स्मृति में रक्तदान शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

पुण्यतिथि बनी जनसेवा का पर्व, स्वर्गीय अनिल मीणा की स्मृति में रक्तदान शिविर

पुण्यतिथि बनी जनसेवा का पर्व, स्वर्गीय अनिल मीणा की स्मृति में रक्तदान शिविर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : घोड़ीवारा खुर्द निवासी राजेंद्र मीणा ने अपने बड़े भाई स्वर्गीय अनिल मीणा की तृतीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने अपने मित्रों एवं युवाओं के साथ रक्तदान कर समाज में मानव सेवा और परोपकार का संदेश दिया।

टीम सदस्य अमित जांगिड़ ने बताया कि राजेंद्र मीणा प्रतिवर्ष अपने दिवंगत भाई स्वर्गीय अनिल मीणा की स्मृति में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित करते हैं। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान के समान है और यह समाज सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने तथा पुण्यतिथि जैसे अवसरों को जनसेवा से जोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान गोरधन मीणा, राजेश धाभाई, सोनू मीणा, विजय योगी, संदीप झूरिया, रज्जाक चोपदार, मोहित जांगिड़, सुनील सैनी, निखिल जांगिड़, अमित मीणा, प्रमोद डुंडलोद, सतपाल, रजनीश, कुलदीप, अनिल, मुकेश, विशाल, निरंजन लाल, इमरान चोपदार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles