टीबा बसई में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ, कल लगेगा विशाल भंडारा
टीबा बसई में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ, कल लगेगा विशाल भंडारा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. अनिल शर्मा
शिमला : स्थानीय कृषि अनुसंधान केंद्र में शनिवार, 30 मई 2026 को सुबह 8:00 बजे धार्मिक माहौल के बीच अखंड रामायण पाठ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आचार्य डॉ. अभिमन्यु पाराशर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इसके बाद पांच विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ रामायण पाठ शुरू किया।
धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन शनिवार को दिनभर श्रद्धालुओं के लिए भोजन (प्रसादी) की उत्तम व्यवस्था रही। आयोजन समिति के अनुसार, पाठ के समापन पर रविवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।इस भव्य धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान डॉ. बृजमोहन शर्मा इंदौरिया, थे जिन्होंने स्व. ख्याली राम (इंदौरिया) तथा स्व. नागर मल (इंदौरिया) की स्मृति में इस कार्यक्रम का आयोजन करवाया हैं। पूरे कार्यक्रम का प्रबंधन उमा शंकर शर्मा की देखरेख में किया जा गया।
शुभारंभ समारोह के अवसर पर टीबा बसई के पूर्व सरपंच नरेश गोयल, उमाशंकर इंदौरिया, डॉ. रामानंद शर्मा, पर्यावरण प्रेमी गोपाल शर्मा मुकेश गोयल, नितिन सागेय, तरुण अग्रवाल, अमित अग्रवाल, दीपक शर्मा हर्षिता ,मोनिका, मुकुल,साक्षी व कुक्कू व दिलीप शर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2173638


