[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टूटे चेंबर की समय पर मरम्मत, टला बड़ा हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

टूटे चेंबर की समय पर मरम्मत, टला बड़ा हादसा

ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद की तत्परता से आमजन को मिली राहत

सीकर : जयपुर रोड स्थित देवीपुरा बालाजी मंदिर के सामने सड़क के बीच बना चेंबर टूट जाने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। यह शहर का प्रमुख मार्ग होने के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा था। समय रहते ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद की सक्रियता से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

हेड कांस्टेबल बजरंग लाल ने जिम्मेदारी निभाते हुए सबसे पहले टूटे चेंबर को बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षित कराया, ताकि कोई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार न हो। इसके बाद प्रेस क्लब के सहयोग से नगर परिषद के एईएन प्रवीण कुमार चौधरी को मौके की स्थिति से अवगत कराया गया।

नगर परिषद की टीम के पहुंचने तक हेड कांस्टेबल बजरंग लाल ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभाले रखी। सूचना मिलते ही एईएन प्रवीण कुमार चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और टूटे हुए चेंबर की तत्काल मरम्मत करवाई।

मरम्मत कार्य के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखते हुए आवागमन को सुचारू रखा। कार्य पूरा होने के बाद मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया।

स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने समय रहते कार्रवाई करने पर नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि दोनों विभागों की तत्परता से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

Related Articles