[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर के 13 युवाओं का अग्निवीर में चयन:खेल मैदान में सम्मान समारोह हुआ, सूबेदार महेंद्र सिंह दे रहे निशुल्क प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर के 13 युवाओं का अग्निवीर में चयन:खेल मैदान में सम्मान समारोह हुआ, सूबेदार महेंद्र सिंह दे रहे निशुल्क प्रशिक्षण

जसरापुर के 13 युवाओं का अग्निवीर में चयन:खेल मैदान में सम्मान समारोह हुआ, सूबेदार महेंद्र सिंह दे रहे निशुल्क प्रशिक्षण

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव के 13 युवाओं का भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर शनिवार को पिपली स्टैंड स्थित खेल मैदान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण भोजगढ़िया ने की, जबकि सूबेदार महेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि रहे।

समारोह में चयनित युवाओं को साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। प्रवीण भोजगढ़िया ने बताया कि सूबेदार महेंद्र सिंह शेखावत वर्ष 2019 से गांव के युवाओं को निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन और युवाओं की कड़ी मेहनत के कारण यह सफलता मिली है।

अब तक 78 युवाओं का हो चुका सलेक्शन

वर्ष 2025 तक जसरापुर के 65 युवा भारतीय सेना और अग्निवीर में चयनित हो चुके थे। इस वर्ष के बैच में 13 और युवाओं के चयन के साथ, यह संख्या बढ़कर अब 78 हो गई है।

अग्निवीर योजना के तहत चयनित युवाओं में करण पावटा, दीपक तिरोड़ी, पुनीत कुमावत, अनुज, देवेंद्र कुमावत, रोहित चनेजा, धर्मेंद्र सिराधना, राकेश राजपूत, होशियार मीणा, रोहित मीणा और शेर सिंह कुमावत शामिल हैं। इनका चयन भारतीय सेना में अग्निवीर के तहत टीए, क्लर्क और टेक्नीशियन श्रेणियों में हुआ है।

चुन्नीलाल चनेजा ने कहा कि एक साथ 13 युवाओं का सेना में चयन होना जसरापुर ग्राम पंचायत के लिए गर्व की बात है। ग्रामीणों ने सूबेदार महेंद्र सिंह शेखावत की निस्वार्थ सेवा भावना की सराहना की और उनके प्रयासों से क्षेत्र के दर्जनों युवाओं को देशसेवा का अवसर मिलने पर खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर सुरेश भदोरिया, संदीप भोजगढ़िया, आजाद राठी, अनिल फौजी पावटा, सुमित धानियां, कमलेश धानियां, ओमप्रकाश टोडपुरिया, दिनेश महरिया, सतीश, राधेश्याम सेडूका, जॉनी सैन, शीशराम टोडपुरिया, संजय स्वामी, फैजल अली, किशोर बजाड़, हवलदार संदीप चौहान और संदीप सिराधना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker