[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में दो दिवसीय रामधुनी संकीर्तन शुरू:सेड वाले बालाजी मंदिर परिसर में 48 घंटे तक चलेगा; यज्ञ, हवन और प्रसाद वितरण किया जाएगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई में दो दिवसीय रामधुनी संकीर्तन शुरू:सेड वाले बालाजी मंदिर परिसर में 48 घंटे तक चलेगा; यज्ञ, हवन और प्रसाद वितरण किया जाएगा

बबाई में दो दिवसीय रामधुनी संकीर्तन शुरू:सेड वाले बालाजी मंदिर परिसर में 48 घंटे तक चलेगा; यज्ञ, हवन और प्रसाद वितरण किया जाएगा

बबाई : बबाई कस्बे के सेड वाले बालाजी मंदिर परिसर में शनिवार को दो दिवसीय रामधुनी संकीर्तन शुरू हुआ। यह संकीर्तन पंडित शंकर लाल मिश्रा के आचार्यत्व में प्रारंभ हुआ, जिसमें पांच पंडितों ने पूजा-अर्चना की। मुख्य यजमान सत्यनारायण सोनी और उनकी पत्नी शारदा देवी ने सपत्नीक पूजा में भाग लिया। पूजा करने वाले पंडितों में नंदलाल शास्त्री, इंद्र चंद्र तिवाड़ी, सोमेश्वर लाटा, राकेश जोशी और श्याम सुंदर शर्मा शामिल थे।

यह रामकृष्ण धुन लगातार 48 घंटे तक की जाएगी। इस अवसर पर पंडित शंकर लाल मिश्रा ने सर्वप्रथम भगवान गणेश का आह्वान किया। कार्यक्रम में कस्बे के कई श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पंडित केशव शर्मा ने बताया कि अधिक मास, जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं, में धर्म, दान और पुण्य करना सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

उन्होंने कहा कि इस मास में धार्मिक कार्यों का बड़ा महत्व है और अनुष्ठान करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस दौरान मंदिरों में “हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” मंत्रों की गूंज सुनाई देती है।

संकीर्तन के समापन पर यज्ञ, हवन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर सत्यनारायण सोनी, शारदा देवी, सुभाष सोनी, धर्मचंद ढेवा, बबाई ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पवन तिवाड़ी, रमेश जोशी, राजेश लाटा, जयदीप शर्मा, राकेश सोनी, संदीप तिवाड़ी, इंदु शर्मा, केशव शर्मा, चिंटू सोनी, प्रदीप टेलर सहित कस्बे के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles