[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में स्वावलंबी भारत थीम पर कार्यक्रम:स्वदेशी जागरण मंच ने आत्मनिर्भरता का संकल्प लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में स्वावलंबी भारत थीम पर कार्यक्रम:स्वदेशी जागरण मंच ने आत्मनिर्भरता का संकल्प लिया

उदयपुरवाटी में स्वावलंबी भारत थीम पर कार्यक्रम:स्वदेशी जागरण मंच ने आत्मनिर्भरता का संकल्प लिया

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा शनिवार को एक दिवसीय जिला विचार वर्ग का आयोजन किया गया। शिशु वाटिका विद्या मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया गया। इस विचार वर्ग में जिलेभर से आए कार्यकर्ताओं ने भारत को आर्थिक रूप से सुदृढ़, ऊर्जावान और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गहन मंथन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

स्वदेशी, आत्मनिर्भरता, आर्थिक स्वावलंबन पर की चर्चा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रतन सिंह श्योराण, विभाग संयोजक बालकृष्ण शर्मा और विभाग सह संयोजक ब्रह्मदत्त मीणा गुड़ा रहे। विचार वर्ग के विभिन्न सत्रों में स्वदेशी, आत्मनिर्भरता, आर्थिक स्वावलंबन और ऊर्जा संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान में स्वदेशी की अवधारणा केवल पारंपरिक उत्पादों तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, डिजिटल क्षेत्र, रक्षा उत्पादन और ऊर्जा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता अत्यंत आवश्यक है।

जिला संयोजक सुशील रामूका ने बताया कि कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच की कार्ययोजना, संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। विचार वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए और सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को ऊर्जा बचत एवं आर्थिक स्वावलंबन के लिए सामूहिक संकल्प दिलाया गया।

स्वावलंबन का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया

कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और घर-घर तक स्वदेशी, ऊर्जा संरक्षण तथा आर्थिक स्वावलंबन का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर तहसील संयोजक महेंद्र सैनी, गणेश शर्मा, रुड़सिंह शेखावत, राजेंद्र सिंह शेखावत और पंकज सैनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin