[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कतर में जॉब का झांसा देकर 2.91 लाख की ठगी:पैसे मांगे तो नंबर ब्लॉक किया, कहा- तुम मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कतर में जॉब का झांसा देकर 2.91 लाख की ठगी:पैसे मांगे तो नंबर ब्लॉक किया, कहा- तुम मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते

कतर में जॉब का झांसा देकर 2.91 लाख की ठगी:पैसे मांगे तो नंबर ब्लॉक किया, कहा- तुम मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते

सीकर : सीकर में एक युवक को कतर में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.91 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। जब युवक ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे, तो उसने कहा- तुम मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते। मैंने तुम्हारे जैसे बहुत से लोग देखे हैं। पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर किरण बाबू नामक आरोपी ने युवक का नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया। दादिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक गोवा में आरोपी एजेंट से मिला था, जिसने उसे अपने झांसे में ले लिया।

दादिया थाना इलाके के खोरी ब्राह्मणन निवासी ओमप्रकाश सैन ने दादिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे पहले गोवा के एक होटल में एकाउंट्स का काम करते थे। उसी दौरान उनकी पहचान कर्नाटक के रहने वाले किरण बाबू भंडारी से हुई। अक्टूबर 2024 में किरण बाबू ने ओमप्रकाश को फोन करके बताया कि उनका भाई कतर में एक सुपर मार्केट खोल रहा है।

सभी के पासपोर्ट की फोटो भेज दें, सबका वीजा आ जाएगा

शिकायत में आगे कहा- सभी को वहां काम करने के लिए कई लोगों की आवश्यकता है। किरण ने ओमप्रकाश से कहा कि यदि वे या उनका कोई परिचित काम करने के लिए इच्छुक हो, तो अपने पासपोर्ट की फोटो भेज दें। किरण के कहने पर ओमप्रकाश ने छह लोगों को विदेश भेजने की बात की और उन सभी की बात किरण से करवाई। किरण ने कहा कि सभी के पासपोर्ट की फोटो भेज दें, सबका वीजा आ जाएगा। उसने यह भी कहा कि आधा भुगतान पहले करना होगा और बाकी का भुगतान वहां काम मिलने के बाद किया जाएगा।

काफी दिनों तक वीजा आने की बात टालता रहा

शिकायत में बताया- इसके बाद किरण बाबू को 3.36 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए। किरण काफी दिनों तक वीजा आने की बात टालता रहा। जब ओमप्रकाश ने उससे पैसे वापस मांगे, तो उसने 45 हजार रुपये वापस भेज दिए, लेकिन अब 2.91 लाख रुपये देने से मना कर दिया है। किरण ने ओमप्रकाश से कहा- तुम मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते। मैंने तुम्हारे जैसे बहुत से लोग देखे हैं।

Related Articles