सीकर में रेत का बवंडर, दिन में अंधेरा छाया:ट्रैफिक बैरियर गिरे और होर्डिंग फटे, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी
सीकर में रेत का बवंडर, दिन में अंधेरा छाया:ट्रैफिक बैरियर गिरे और होर्डिंग फटे, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी
सीकर : राजस्थान के सरहदी जिलों से शुरू हुई आंधी का असर आज सीकर में भी देखने को मिला। सीकर में दोपहर 3:30 बजे के करीब अचानक आंधी का गुब्बार छा गया। इसके बाद करीब 10 मिनट तक 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली, हालांकि इस आंधी में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन शहर में जगह-जगह होर्डिंग फट गए और ट्रैफिक पुलिस के बैरियर भी गिर गए।

मौसम में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की वजह से आया है। इससे पहले सीकर में आज पूरे दिन धूप रही। आगामी दिनों की बात करें तो सीकर में मौसम को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते आज सीकर में तापमान में बड़ी गिरावट आई। आज दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 41 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री रहा।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2173530

