[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में धूलभरी आंधी से दीवार ढही, टीन शेड उड़ा:मावंडा रोड पर पेड़ सड़क पर गिरा, कई इलाकों में हुई हल्की बारिश

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में धूलभरी आंधी से दीवार ढही, टीन शेड उड़ा:मावंडा रोड पर पेड़ सड़क पर गिरा, कई इलाकों में हुई हल्की बारिश

नीमकाथाना में धूलभरी आंधी से दीवार ढही, टीन शेड उड़ा:मावंडा रोड पर पेड़ सड़क पर गिरा, कई इलाकों में हुई हल्की बारिश

नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर और आसपास के इलाकों में शनिवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज धूलभरी आंधी चली, जिसके बाद रिमझिम बारिश हुई। इस मौसमी बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन तेज हवाओं ने कई स्थानों पर नुकसान भी पहुंचाया।

तेज आंधी के कारण मावंडा रोड पर एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात काफी देर तक बाधित रहा। वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

गांव नापावाली की ढाणी ढाबाला वाला में ताराचंद के मकान पर लगा टीन शेड तेज हवाओं से उड़कर पड़ोसी के मकान की छत पर जा गिरा। इसी दौरान एक निर्माणाधीन मकान की दीवार भी ढह गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नापावाली प्रशासक विजेंद्र कुड़ी ने बताया कि घटना के समय पशु मकान के बाहर बंधे हुए थे, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। उन्होंने कहा कि यदि पशु अंदर होते तो हादसा गंभीर हो सकता था।

क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी छोटे-बड़े पेड़ धराशाई होकर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई। गणेश्वर सड़क मार्ग पर भी एक बड़ा पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। हालांकि, मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। लगातार पड़ रही गर्मी के बाद आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

देखें PHOTOS

नीमकाथाना और आस-पास के इलाकों में शनिवार दोपहर बाद धूलभरी आंधी चली।
नीमकाथाना और आस-पास के इलाकों में शनिवार दोपहर बाद धूलभरी आंधी चली।
पावाली की ढाणी ढाबाला वाला में ताराचंद के मकान पर लगा टीन शेड तेज हवाओं से उड़कर पड़ोसी के मकान की छत पर जा गिरा।
पावाली की ढाणी ढाबाला वाला में ताराचंद के मकान पर लगा टीन शेड तेज हवाओं से उड़कर पड़ोसी के मकान की छत पर जा गिरा।
एक निर्माणाधीन मकान की दीवार भी ढह गई।
एक निर्माणाधीन मकान की दीवार भी ढह गई।

Related Articles