रानोली पुलिस ने तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार किए:एक वारंटी पेड़ पर चढ़ा, पुलिस ने समझाइश के बाद नीचे उतारा
रानोली पुलिस ने तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार किए:एक वारंटी पेड़ पर चढ़ा, पुलिस ने समझाइश के बाद नीचे उतारा
रानोली : रानोली पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान एक वारंटी पुलिस को देखकर पेड़ पर चढ़ गया, जिसे काफी समझाइश के बाद नीचे उतारकर पकड़ा गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीकर प्रवीण नायक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वृत दांतारामगढ़ के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रामलाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कई स्थायी वारंटी क्षेत्र में सक्रिय हैं, जिसके बाद टीम ने निगरानी रखी और दबिश दी।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सेवली निवासी छोटेलाल पुत्र कजोड़मल गुर्जर, गुराड़ा निवासी दिनेश पुत्र बिदेरचंद यादव और सेवली निवासी लालचंद पुत्र बनाराम गुर्जर शामिल हैं। वारंटियों में से एक, लालचंद, पुलिस की भनक लगते ही गिरफ्तारी से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। पुलिस टीम ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे समझाया और सुरक्षित नीचे उतारकर गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी रामलाल ने बताया कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून से बचने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी रामलाल, एएसआई श्रीराम, हेड कांस्टेबल ईश्वर राम और कांस्टेबल चंद्रभान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2173515
