हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा हटाने पर विरोध प्रदर्शन:तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया
हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा हटाने पर विरोध प्रदर्शन:तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया
सरदारशहर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के कार्यकर्ताओं ने सरदारशहर के गांधी चौक स्थित तहसील कार्यालय के सामने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
मुख्यमंत्री का पुतला जलाया
यह विरोध प्रदर्शन नागौर सांसद और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा हटाए जाने और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा कथित कार्रवाई के विरोध में किया गया। आरएलपी कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया।
आरएलपी के सांवरमल जाखड़ और राकेश चौधरी ने बताया- गाय और साधु-संतों के नाम पर बनी सरकार अब उन्हीं पर कथित अत्याचार कर रही है, जिसे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि साधु-संतों के आंदोलन में हनुमान बेनीवाल ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का समर्थन किया था, जिसके बाद सरकार ने कथित तौर पर द्वेषपूर्ण रवैया अपनाते हुए उनकी सुरक्षा हटा दी।
आरएलपी नेताओं ने कहा कि इस कार्रवाई से पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लिया गया, तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष धीरेंद्र सैनी, राजकुमार माली, आबिद खान, राकेश थेच, पप्पू मीणा, रामकरण बैदा, लालचंद स्वामी, नरेंद्र कुमार गोस्वामी, अरविंद कुमार बरोड़, श्रवण कुमार सारण, नुगाराम बेनीवाल, मदनलाल नेहरा, नारू नायक, सुरेंद्र कुमार, अमित कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2173505
