बाइक से भिड़ंत के बाद बोलेरो खाई में पलटी:7 लोग घायल, 2 जयपुर रेफर; जयरामपुरा मोड़ पावर हाउस के पास हादसा
बाइक से भिड़ंत के बाद बोलेरो खाई में पलटी:7 लोग घायल, 2 जयपुर रेफर; जयरामपुरा मोड़ पावर हाउस के पास हादसा
श्रीमाधोपुर : खंडेला रोड स्थित जयरामपुरा मोड़ पावर हाउस के पास शनिवार को बाइक और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। 2 घायलों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।
खेजरोली से गीरावड़ी धाम जा रहे थे बोलेरो सवार
जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार कुछ लोग खेजरोली से गीरावड़ी धाम जा रहे थे। जयरामपुरा मोड़ पर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बोलेरो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
हादसे में बाइक सवार खंडेला निवासी 28 वर्षीय पिंटू कुमार सैनी सहित बोलेरो में सवार हरिश कुमार यादव, गीता देवी, मोनिका यादव, धापु देवी और महेंद्र समेत कुल सात लोग घायल हुए। सभी घायलों को श्रीमाधोपुर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया।
दो घायल जयपुर रेफर
डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद धापु देवी और पिंटू कुमार सैनी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जाजोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2173611


