[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व मंत्री खाली मटका लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट:बोले- विधायक को कितने जलाशय स्वीकृत हैं यह भी नहीं पता, कांग्रेस नेताओं ने की नारेबाजी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

पूर्व मंत्री खाली मटका लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट:बोले- विधायक को कितने जलाशय स्वीकृत हैं यह भी नहीं पता, कांग्रेस नेताओं ने की नारेबाजी

पूर्व मंत्री खाली मटका लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट:बोले- विधायक को कितने जलाशय स्वीकृत हैं यह भी नहीं पता, कांग्रेस नेताओं ने की नारेबाजी

बीकानेर : बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को शहर में बिगड़ी जलापूर्ति व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि के साथ-साथ बिजली-पानी की अव्यवस्था के विरोध में मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया। पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार को महंगाई और मूलभूत सुविधाओं की समस्या के लिए जिम्मेदार बताया।

पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि दिल्ली में रिफायनरी से 56 रुपए प्रति लीटर तेल आ रहा है और उस पर 30 रुपए एक्साइज ड्यूटी लग रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सबसे ज्यादा एक्साइज ड्यूटी लग रही है। उनके अनुसार कांग्रेस सरकार के समय पेट्रोल 56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था, जबकि अब इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दाम भी इसी तरह बढ़े हैं। कांग्रेस सरकार ने पहले वेट घटाकर पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए थे और वर्तमान सरकार को भी ऐसा करना चाहिए।

कल्ला की अगुवाई में कई संगठन शामिल

पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में पार्टी के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन में प्रदेश पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, जिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद और पार्षद प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विधायक जेठानन्द व्यास पर लगाए आरोप

डॉ. बी.डी. कल्ला ने वर्तमान विधायक जेठानन्द व्यास पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विधायक को यह जानकारी नहीं है कि बीकानेर के लिए कितने जलाशय स्वीकृत हैं और उनमें कितने एमएलडी पानी आना है।

रतनबिहारी पार्क से कलेक्टरी तक निकाला पैदल मार्च

शहर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं के अनुसार प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी वार्डों में पहले से तैयारियां की गई थीं। कार्यकर्ता हाथों में मटकियां लेकर रतनबिहारी पार्क से पैदल मार्च करते हुए कलेक्टरी पहुंचे। रास्ते में भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

पानी और बिजली संकट पर सरकार को घेरा

डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बीकानेर में पानी और बिजली की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रशासन विफल साबित हो रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया और आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही।

पार्टी ट्रेनिंग में है जिलाध्यक्ष

पार्टी के प्रवक्ता नितिन वत्सस ने कहा है कि शहर अध्यक्ष के निर्देशन में ही मटका फोड़ प्रदर्शन हुआ है। शहर अध्यक्ष इन दिनों पुष्कर में ट्रेनिंग में है और पार्टी ट्रेनिंग पूर्ण होने के बाद तीन जून को बीकानेर आएंगे। स्वयं जिलाध्यक्ष ने इस संबंध में कार्यकर्ताओं को संदेश दिए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66