सुजानगढ़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने, नीट पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
सुजानगढ़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने, नीट पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप तोदी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल व गैस की बढ़ रही कीमतों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रर्दशन किया और एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल व डीजल में बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूट गई है। वहीं बाकी पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ने से खाने पीने की चीजों समेत सब्जियां भी महंगी हो गई है। इसलिए बढ़ी हुई कीमतें जल्दी वापिस ली जाए।
नीट पेपर लीक में कार्रवाई की मांग
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच करवाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी रखी। ज्ञापन में बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिए जाने, पानी बिजली की व्यवस्था सुचारू करवाकर किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई।
ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस नेता विद्याधर बेनीवाल, रामावतार मंगलहारा, इदरीश गौरी, बजरंग सेन, अमित मारोठिया, हितेष जाखड़, कन्हैयालाल माली, इदरीश गौरी, इकबाल खां, मदनलाल सोनी, अजय ढेनवाल, तरुण सियोता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2172519


