[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वामी समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन:भावना स्वामी केस में निर्दोष परिजनों को परेशान न करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वामी समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन:भावना स्वामी केस में निर्दोष परिजनों को परेशान न करने की मांग

स्वामी समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन:भावना स्वामी केस में निर्दोष परिजनों को परेशान न करने की मांग

चूरू : चूरू में स्वामी समाज के पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें भावना स्वामी प्रकरण में दर्ज मामले में निर्दोष परिजनों को परेशान न करने की मांग की गई।

समिति के घड़सीराम स्वामी ने ज्ञापन में बताया कि पुलिस प्रशासन चूरू ने नाथवाणा निवासी भावना स्वामी के संबंध में अपहरण की एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में उसके पिता सहित कई ऐसे परिजनों के नाम शामिल हैं, जिनका मामले से कोई संबंध नहीं है।

स्वामी ने आरोप लगाया कि भावना के नाना-नानी को पिछले चार दिनों से थाना दूधवाखारा में बैठा रखा है, जो कानूनन उचित नहीं है। इसी प्रकार कुछ अन्य परिजनों को भी कोतवाली थाना चूरू में बैठाया गया है, जबकि उनका आरोपित व्यक्तियों या घटना से कोई संबंध नहीं है।

समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि निर्दोष एवं बेकसूर परिजनों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और केवल शक के आधार पर बेगुनाह लोगों को आरोपी न बनाया जाए।

समिति ने मांग की कि जिन लोगों का मामले से कोई संबंध नहीं है, उन्हें तत्काल प्रभाव से छोड़ा जाए। इस अवसर पर गणपत स्वामी, माणकचन्द स्वामी, प्रेम कुमार, सुनील स्वामी सहित स्वामी समाज के अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin