[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर क्षेत्र में ईद-उल-अजहा पर ईदगाहों में अदा की गई नमाज, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर क्षेत्र में ईद-उल-अजहा पर ईदगाहों में अदा की गई नमाज, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ

जसरापुर क्षेत्र में ईद-उल-अजहा पर ईदगाहों में अदा की गई नमाज, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व धार्मिक उत्साह, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। जसरापुर, बड़ाऊ और नंगली सलेदी सिंह की ईदगाहों में सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

जसरापुर ईदगाह में भाईचारे और इंसानियत का संदेश

जसरापुर ईदगाह में मौलाना मौहम्मद आजम ने ईद की नमाज अदा कराई। अपने खुत्बे में उन्होंने हजरत इब्राहिम की कुर्बानी का जिक्र करते हुए त्याग, इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता करने, आपसी प्रेम बढ़ाने और समाज में सौहार्द बनाए रखने की सीख दी। साथ ही असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने और नेकी के रास्ते पर चलने की अपील भी की।

बड़ाऊ और नंगली सलेदी सिंह में भी अदा हुई नमाज

बड़ाऊ ईदगाह में उस्मान ने नमाज अदा कराई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। वहीं नंगली सलेदी सिंह में मौलाना फारुख खान ने नमाज अदा कराते हुए समाज में प्रेम, भाईचारा और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।

कई दिनों पहले से चल रही थीं तैयारियां

ईद-उल-अजहा को लेकर पूरे क्षेत्र में कई दिनों पहले से तैयारियां शुरू हो गई थीं। लोगों ने घरों की साफ-सफाई और सजावट की। पर्व के दिन बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने नए वस्त्र पहनकर रिश्तेदारों एवं परिचितों से मुलाकात की तथा घरों में मेहमानों के लिए विशेष पकवान तैयार किए।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शांति समिति और सीएलजी बैठकों के माध्यम से पहले ही सभी वर्गों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई थी। इसी के चलते क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर लाल मौहमद, अरमान अली असनावत, हाजी गफ्फूर, सिराजुद्दीन चोपदार, रफीक चोपदार, आमीन चोपदार, अनवर चोपदार, मुमताज काजी, ताज मौहमद, रुकुमुदिन मनियार, मुंशी तेली, निजामुद्दीन काजी, रोशन अली, शरीफ राणा, इस्माइल खान, इदु चोपदार, अनिफ मनियार, सलमान मनियार, मजीद पाजी, रफीक काजी, अजित अली और हमीद अली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles