बिसाऊ गौशाला में 10 जून से श्रीमद्भागवत कथा, 700 महिलाओं की निकलेगी भव्य कलश यात्रा
बिसाऊ गौशाला में 10 जून से श्रीमद्भागवत कथा, 700 महिलाओं की निकलेगी भव्य कलश यात्रा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे की पिंजरापोल सोसायटी गौशाला में 10 जून से 16 जून 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजनकर्ता जगदीश प्रसाद कन्हैया कसेरा ने बताया कि कथा में वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक रामस्नेही मिश्र व्यासपीठ से कथा वाचन करेंगे।
कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगी। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए पूरा पांडाल वातानुकूलित (एसी) रखा गया है।
10 जून को सुबह 8 बजे शीतला चौक से गौशाला तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 700 महिलाएं एक समान परिधान में कलश धारण करेंगी। शोभायात्रा में सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजकों ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2170889


