[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बस स्टैंड व्यापार मंडल बिसाऊ ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, सड़क व रोशनी व्यवस्था सुधारने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बस स्टैंड व्यापार मंडल बिसाऊ ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, सड़क व रोशनी व्यवस्था सुधारने की मांग

बस स्टैंड व्यापार मंडल बिसाऊ ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, सड़क व रोशनी व्यवस्था सुधारने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे के चुंगी नाका बस स्टैंड स्थित व्यापार मंडल बिसाऊ की ओर से क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नगरपालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष खटीक के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में सड़क निर्माण, नालों की सफाई एवं हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

ज्ञापन में बताया गया कि बस स्टैंड एवं आसपास के बाजार क्षेत्र में लंबे समय से सड़कें क्षतिग्रस्त हैं तथा नालों की नियमित सफाई नहीं होने से व्यापारियों और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होने के साथ गंदगी और जलभराव की समस्या बढ़ जाती है।

व्यापार मंडल ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र की सड़कों एवं नालों का शीघ्र निर्माण और मरम्मत कार्य करवाया जाए। साथ ही नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन और व्यापारियों को राहत मिल सके।

इसके अतिरिक्त बस स्टैंड क्षेत्र में रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण सुरक्षा एवं आवागमन में परेशानी होती है। इसे देखते हुए व्यापार मंडल ने हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग भी रखी, ताकि क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था हो सके।

इस दौरान व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष चांदमल राव, महामंत्री विनीत दाधीच, इमरान खान एवं विस्तारक देवकी नंदन स्वामी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि नगरपालिका प्रशासन जल्द ही समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker