रेलवे स्टेशन पर 44 वर्षों से जारी जल सेवा, यात्रियों को पिलाई जा रही ठंडी रसना
रेलवे स्टेशन पर 44 वर्षों से जारी जल सेवा, यात्रियों को पिलाई जा रही ठंडी रसना
सीकर : राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन पर आयोजित जल सेवा शिविर लगातार जारी है। भीषण गर्मी में प्रतिदिन 5 से 6 हजार यात्रियों को निशुल्क ठंडा पानी पिलाया जा रहा है। वहीं पिछले तीन दिनों से विजय अग्रवाल एवं उनके परिवार के सहयोग से यात्रियों को ठंडी रसना भी वितरित की जा रही है।
सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने बताया कि इस जल सेवा शिविर की शुरुआत 44 वर्ष पूर्व रिटायर्ड स्टेशन मास्टर एवं रोवर लीडर स्वर्गीय डॉ. चिरंजीलाल लाटा ने की थी, जो आज भी निरंतर जारी है।
जल सेवा में मामराज शर्मा, हरिओम लाटा, पुरुषोत्तम सुरोलिया, मेघ सिंह दुल्लड़, दिनेश पुरोहित, निर्मला सुरोलिया, महेंद्र कुमार पारीक, मोहनलाल सुखाड़िया, देवीलाल जाट सहित स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर सदस्य प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक सेवाएं दे रहे हैं।
भीषण गर्मी में नन्हे स्काउट-गाइड और रोवर-रेंजर हजारों रेल यात्रियों एवं राहगीरों को लगातार जल सेवा प्रदान कर मानव सेवा का संदेश दे रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2170972


