पीएमएसएमए सत्र में गर्भवती महिलाओं को मिली निशुल्क सुरक्षित मातृत्व सेवाएं
डॉ. गुलशन बानो ने महिलाओं व किशोरियों को HPV वैक्सीन के प्रति किया जागरूक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्लामपुर में बुधवार को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) सत्र के दौरान गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सुरक्षित मातृत्व सेवाएं प्रदान की गईं। इस अवसर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. गुलशन बानो ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया।
सत्र के दौरान 50 से अधिक गर्भवती महिलाओं को निशुल्क जांच, परामर्श एवं सुरक्षित मातृत्व से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, नियमित जांच, समय पर टीकाकरण और संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सीएचसी परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के प्रति भी जागरूक किया गया। डॉ. गुलशन बानो ने संवाद करते हुए बताया कि एचपीवी वैक्सीन महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि समय पर टीकाकरण महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक है।
उन्होंने किशोरियों एवं महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने ओर स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डॉ पारस सहित चिकित्सा विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे। पीएमएसएमए सत्र के सफल आयोजन को लेकर महिलाओं में उत्साह दिखाई दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2169802


