[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि:पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित किए, योगदान को किया याद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि:पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित किए, योगदान को किया याद

उदयपुरवाटी में पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि:पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित किए, योगदान को किया याद

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी शहर में घूमचक्कर के पास बुधवार को स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। सैनी ने बताया कि पंडित नेहरू ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक, कृषि, औद्योगिक, शैक्षिक और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्रों में नई नीतियां बनाईं, जिससे देश को एक मजबूत आधार मिला। उन्होंने भारत को प्रगतिशील और आत्मनिर्भर बनाने के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना की और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा दिया। देश के आर्थिक विकास के लिए योजना आयोग की स्थापना कर पंचवर्षीय योजनाएं भी शुरू कीं।

इस कार्यक्रम में राजेश चौधरी, पवन पाराशर और अजय कुमार स्वामी ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सैनी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles